Headlines
Loading...
|
छत्तीसगढ़ी बोलना कैसे सीखें ? Learning chhattisagrhi language,

छत्तीसगढ़ी बोलना कैसे सीखें ? Learning chhattisagrhi language,

MSATaiyari

Learning chhattisagrhi language

छत्तीसगढ़ी बोलना कैसे सीखें ?


तीसरा दिन
(क्रमशः)

हिन्दी - छत्तीसगढ़ी


वर्तमान काल के कुछ वाक्यः


🔸क्या तुम छत्तीसगढ़ी जानते हो – का तैं छत्तीसगढ़ी जानथस (समझथस )
🔸मैं रायपुर में रहता हूँ - मैं हा रायपुर मा रहिथौं
🔸नहीं, मैं गाँव में रहता हूँ - नइ ,मैं हा गाँव मा रहिथौं
🔸तुम्हारा क्या नाम है - तोर का नाँव हे /आय
🔸मेरा नाम दादू है - मोर नाँव दादू हे
🔸आपके पिताजी का क्या नाम है - तुँहर ददा (सियान) के का नाँव है (हे)
🔸तुम्हारी माँ का क्या नाम है - तोर दाई (महतारी) के का नाँव है
🔸मैं बाज़ार जाती हूँ - मैं हा बजार (हाट) जाथौं,
🔸मेरे पिताजी किसान हैं - मोर ददा किसान है
🔸तुम मंत्री जी को पत्र लिखते हो - तैं मंत्री जी ला चिट्ठी लिखथस
🔸क्या तुम ने खा लिया - का तैं खा डारे
🔸अभी मुझ को जाना है - अभी मोला जाए बर है
🔸तुम सुबह से क्या कर रहे हो – तैं बिहिनया ले का करत हस
🔸मैं किताब पढ़ रहा हूँ - मैं किताब पढ़त हंव
🔸हम आफ़िस जा रहे हैं - हमन आफ़िस जात हन
🔸बच्चे पार्क जा रहे हैं - लइकामन बगीचा जात हैं
🔸औरतें सब्जी खरीद रही हैं - माई लोगन मन साग बिसावत है (लेवत हैं)


भूतकालः-

🔸मैंने नहीं, मेरे भाई ने लिखा - मैं नइ, मोर भाई लिखे है
🔸मैंने नहीं किया - मैं नइ करें हंव
🔸हम बाजार गए थे - हमन बजार गै रहेन
🔸मेरी बहन गा रही थी - मोर बहिनी गावत रहिस
🔸वह अखबार पढ़ रहा था - ओहा अखबार पढ़त रहिस
🔸मैं आँफ़िस नहीं गया था - मैं आफ़िस नइ गै (या गय) रहें
🔸वे बाजार गए थे - ओमन बजार गै रहिन
🔸बच्चे मेला देखने गए थे - लइकामन मेला देखन गे रहिन
🔸मैं दो साल रायपुर मैं था - मैं दू बछर रायपु म रहें
🔸वह वहाँ गई थी - ओ उहाँ गै रहिस
🔸दुकान बंद है - दुकान बंद है
🔸मैंने कल केला खरीदा था - मैं काली केरा बिसाए रहें
🔸मेरा काम ख़त्म हो गया था - मोर काम सिरा (खतम) गै रहिस
🔸वे खा चुके थे - ओमन खा डारे रहिन
🔸वह फ़िल्म देखने गया था - ओ फ़िलिम देखे बर गै रहिस

भविष्यकालः-

🔸हाँ, मैं आऊँगा - हौ, मैं आहौं
🔸मैं घर पर प्रतीक्षा करूँगा - मैं घर मा अगोरिहौं
🔸राम रायपुर जाएगा - राम रायपुर जाही
🔸मैं कल बिलासपुर पहुँचूंगा - मैं काली बिलासपुर हबरिहौं
🔸वह पहुँच गई होगी - ओहा हबर गै होही
🔸कल परीक्षा दूँगा - काली परीछ्छा देहौं
🔸हम सो रहे होंगे - हमन सुतत रहे होबो
🔸आँफ़िस जाने की तैयारी कर रहा होगा -आफ़िस जाए बर तियार होत होही
🔸तुम बाजार जाओगे - तैं बजार जाबे
🔸कल स्कूल की छुट्टी रहेगी - काली स्कूल के छुट्टी रइही
🔸कल मुख्यमंत्री का प्रोग्राम है - काली मुख्यमंत्री के पोरोगराम हावे
🔸शाम को मीटिंग होगी - संझा बइठका होही
🔸10बजे सब इकट्ठा होंगे -10 बजे सब्बो झन जुरियाहीं


आज्ञा और प्रार्थना के वाक्यः-

🔸सामने देखो - आगू देखौ
🔸आगे बढ़ो - आगू बढ़ौ
🔸गाड़ी धीरे चलाओ - गाड़ी धीरे चलावव
🔸अपना काम करो - अपन बूता करौ
🔸वापस आओ - लहुँटौ
🔸अपना ख्याल रखो - अपन फिकर करौ
🔸सुनिए तो - सुनौ तो
🔸जल्दी आना - झटकुन आबे
🔸तैयार रहना – तियार रहिबे
🔸सोच समझ को बोल - देख –सुन के बोल / सोंच बिचार के बोल
🔸एक तरफ़ हो जाओ - एके डाहर (कोती या अंग)हो जाबौ
बाएँ चलो - डेरी रेंगौ
🔸मज़ाक मत करो - ठट्ठा झन करौं
🔸जाने दो - जान दव
🔸आने दो -आन दव
🔸बैठ जाओ – बइठ जावौ
🔸ज़रा रुक - थोकन रुक (ठहर या र )
🔸सबको बिठाओ - सबो ल बइठावौ
🔸आपकी मर्जी - तुँहर मन

छत्तीसगढ़ी भाषा बोलना सीखे


🔸मेरी सहायता करें - मोर मदद करौ
🔸जैसी आपकी मर्जी - जइसन तुँहर मन (मरजी)
🔸ज़रा फिर कोशिश करो - थोरकन फेर जोर लगावौ
🔸उत्तर दीजिए - जवाब देवौ
🔸बैठिए - बइठौ
🔸आइए - आवौ
🔸पागल मत बनो - बइहा झिन बनौ (झन बइहावौ)
🔸मेरे पीछे आओ - मोर पाछू आवौ
🔸जगह खाली करो , जगह दो - ठौर दौ, घुँच जावौ
🔸अपने काम सेकाम रखो - अपन काम ले काम रखौ
🔸यह पैकेट कूरियर से भेज दो - ए पाकिट ला कुरियर मा पठो दौ
🔸इसे फ़ैक्स कर दो - ए ला फेक्स कर दौ
🔸बाज़ार से गोभी लाना - बजार ले गोभी लानबे
🔸समय पर आया - टेम म आयें
🔸साहब को सूचना दो - साहब ला खबर करादौ
🔸खा-पी के आना - ले खा- पी के आवे
🔸चाय ले आओ - चहा लानौ
🔸ज़रा हाथ लगाना - थोरकन हाथ लगा

प्रश्नवाचक वाक्यः (हाँ नाँ उत्तरापेक्षी-‘क्या’)

🔸क्या तुम अँग्रेजी बोल सकते हो ? – का तैं अँग्रेजी गोठिया लेथस
🔸क्या वह झूठ बोलती है ? – का ओ लबारी मारथे
🔸क्या आप सच सच बोल रहे हैं ? – का तूँ (तुमन) सच गोठियात हौ
🔸क्या हम जाएँ ? - का हमन जान (जायीं)
🔸क्या आप बाजार जाएँगे ? – तुमन बजार जाहौ का
🔸क्या तुम जानते पहचानते हो ? – तुमन चिनथौ का
🔸क्या आप नाराज है ? – तुमन नराज हौ का / रिसाए हौ का
🔸क्या आपको घर जाना है ? – तुमन ला घर जाए बर है का
🔸क्या टमाटर ताजे हैं ? – टमाटर ताजा है का
🔸क्या दूध वाला आ गया ? – पहटिया आ गै का
🔸क्या वह आपको जानती है ? – वो तुमन ला जानथै का
🔸क्या उसे बुलाऊँ ? – का ओला बलावंव
🔸क्या आप कृपा करेंगे ? – का तूँ तुमन किरपा करिहौ
🔸क्या मैं सरपंच सेमिल सकता हूँ ? – मैं सरपंच मेर मिल सकथौं का
🔸क्या आज रविवार है ? – आज इतवार ए का


प्रश्नवाचक क्या, कौन, कैसे, कहाँ, कबः

🔸आपक का नाम क्या है ? - तुँहर नाँव का है ?
🔸तुम क्या चाहते हौ ? - तोला का होना ? / तैं का चाहथस ? / तो ला का चाही ?
🔸तुम क्या कहना चाहते हो ? - तैं का कहना चाहत हस ?
🔸रायपुर में क्या करती है ? - ओ हा रापुर मा का करथै ?
🔸तुम कौन हो ? - तैं कउन हैं
🔸बाजार कौन जाएगा ? - बजार कउन जाही ?
🔸किससे मिलना है ? – कउन ला / काकर ले मिलना है ?
🔸इस मकान का मालिक कौन है ? - ए मकान के गोसँइया कउन ए / है ?
🔸वह आफिस कैसे जाता है ? - ओ आफिस का मा जाथै ?
🔸क्या गाँ व में सड़क है ? - का गाँव मा (सड़क) डहर / रद्दा है ?
🔸तुम कैसे लौटे ? - तैं कइसे बहुरे (लहुँटे) ?
🔸आपके पुत्र की उम्र क्या है ? - तोर बाबू के का उमर है ?
🔸यहाँ से गाँव कितनी दूर है ? - इहाँ ले गाँव कतका दुरिहा है ?
🔸क्या नहर मैं पानी है ? - का नहर मा पानी है ?
🔸फसल कैसी है ? - फसल कइसे है ?
🔸आप हमारे यहाँ कब आ रहे हैं ? - तुमन हमर घर कब आवत हौ?
🔸तुम कहीँ पढ़ते हो ? - तैं कहाँ पढ़थस ?
🔸तुम कहाँ काम करते हो ? - तैं कहाँ काम करथस ?
🔸तुम यहाँ क्यों बैठे हो ? - तैं इहाँ काबर बइठे हस ?
🔸तुम कहाँ खेलते हो ? - तैं कहाँ खेलथस?
🔸आप कब पूजा करते हैं ? – तुमन कब पूजा करथौ ?
🔸क्या आप मेरी प्रतीक्षा करेंगे ? - तुमन मोला अगोरिहौ का ?

🔸सब को बुलाओ ? - सब झन ला बलावौ ?
🔸क्या आपने मुझे बुलाया ? - का तुमन मोला बलायौ ?
🔸आपको मुझसे काम है ? - मोर करा कुछ काम है का तुमन ला ?
🔸कौन आ रहा है ? - कउन आवत है ?
🔸तुम्हारा नंबर क्या है ? - तोर नंबर का है ?
🔸मुझ पर कोई विश्वास क्यों नहीं करता ? - मोला कउने काबर नइ पतियावै ?
🔸तुम मेरी बात क्यों नहीं सुनते ? - तैं मोर बात ला काबर नइ सुनस ?
🔸कल से देरी नही होगी - काली ले देरी नइ होवै
🔸आज आँफिस बंद नहीं है - आज आफिस बंद नइ ए
🔸आज गर्मी नहीं है - आज गरमी नइ ए
🔸हम बचपन को कभी नहीं भूलते - हमन बचपन ला कभू रइ भूलान
🔸कल रविवार होगा न - काली इतवार होही ना
🔸तुम अँग्रेजी बोल सकते हो न ? - तैं अँग्रेजी गोठिया लेथस ना ?
🔸कितना अच्छा मौसम है न ? - कतेक सुग्घर मौसम है ना ?
🔸अपने को होशियार समझते हौ - अपन ला चतुर समझथस
******************************************
काली फेर मुलाकात होही (कल फिर मुलाकात होगी )

I Am Sanjay Patel MSATAIYARI.co.in Par Aap Sabhi ka Savvagat hai Ham Aap ke Liye ye Website Par Hindi [chhattisgarhi]me Technology ,Rochak Jankari.Online Paisa Kaise Kamaye,Aap ki Rojmarra se Judi Sari Baate ko Daily Share Karte Hai DHAYAN DE:- Ham Apni Taraf se Aapako Apne Website Par Best and Bilkul Sahi Jannkari Dene Ki Koshish Karte Hai !!!!! THANK YOU !!!

0 Comments:

Hello
Wellcome to my website
Please daily visit now

1